Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनSoni Razdan: मुकेश खन्ना के लिव-इन रिलेशनशिप वाले बयान पर भड़की सोनी...

Soni Razdan: मुकेश खन्ना के लिव-इन रिलेशनशिप वाले बयान पर भड़की सोनी राजदान, अभिनेता पर कसा तंज

Soni Razdan: जीनत अमान को एक समय पर हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाता था। उन्होंने अपनी बोल्डनेस से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा था।अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस संग अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं।

हाल ही में जीनत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से युवाओं को शादी से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह देती नजर आईं।वहीं मशहूर अदाकारा मुमताज एक बातचीत के दौरान जीनत अमान के बयान की आलोचना की। साथ ही लोगों को जीनत की असफल शादी का उदाहरण देती नजर आईं थी। सायरा बानो ने भी अभिनेत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।

इसके बाद जीनत अमान के इस बयान की मुकेश खन्ना ने भी कड़ी आलोचना की है। वहीं आलिया भट्ट मां और इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनी राजदान ने मुकेश खन्ना के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

fggfrrwfr

सामने आया सोनी राजदान का रिएक्शन

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कहा कि, ‘हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप जैसी चीज को कभी मान्यता नहीं दी गई है। यह पश्चिमी सभ्यता से आई है। जीनत अमान ने शुरू से ही पश्चिमी सभ्यता के अनुसार अपना जीवन जीया है।

जरा सोचिए अगर एक लड़का और लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं और उनमें आपस में नहीं बनती तो सोचिए उन दोनों का क्या होगा। तो जो लोग कह रहे हैं ऐसी बातें बोलने से पहले सोचना चाहिए।’ मुकेश खन्ना के इस बयान ने लिव-इन रिलेशनशिप की सामाजिक धारणाओं पर और बहस छेड़ दी है।

मुकेश के इस बयान पर अभिनेत्री सोनी राजदान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी कड़ी आलोचना की है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘हे भगवान। सोच भी नहीं सकती कि अगर कोई कपल लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे और साथ न हो तो क्या होगा। दिमाग चकरा जाता है।’

gbfgtget

सायरा मुमताज ने भी रखी थी अपनी राय

गौरतलब है कि इससे पहले सायरा बानो ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि वह कभी भी लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत नहीं करेंगी क्योंकि यह उनके लिए अस्वीकार्य है। वहीं, मुमताज ने इस मामले में जीनत की आलोचना करते हुए कहा था, ‘मजहर खान के साथ उनकी खुद की शादी उथल-पुथल भरी रही थी। तो रिश्तों पर सलाह देने वाली वह आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular