Sonakshi Sinha: शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने लगाई खबरों पर मोहर!

0
624
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर आ रही है कि सोनाक्षी मुंबई में 23 जून को जहीर की दुल्हनिया बनने वाली हैं। वहीं अब खुद सोनाक्षी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

gdrrgrgddg

सोनाक्षी ने बताई सच्चाई

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि लोग उनकी शादी को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स उन्हें परेशान नहीं करती हैं। अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी ने कहा, “सबसे पहले, यह किसी का काम नहीं है।

दूसरे, यह मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। अब, मैं इसकी आदी हो गई हूं। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?” बता दें कि हाल ही में जब सोनाक्षी के पिता, दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी बेटी की शादी के बारें में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें शादी की योजना के बारे में पता नहीं है।

gggrgraA

लंबे समय से डेट कर रहें है जहीर और सोनाक्षी

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों मुंबई में 23 जून को शादी रचाएंगे। दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस जल्द ही उन्हें शादी के जोड़े में देखना चाहते हैं।