बिहार: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, ये मामला हैरान कर देगा आपको

son killed his mother

बिहार के कैमूर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है। मृतक महिला की पहचान शुकरा देवी 62 साल के रूप में की गई है। शुकरा देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी बेटे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ वार्ड 25 से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को कड़ाही से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे की पहचान प्रमोद राम के नाम से की गई है। वारदात को शुक्रवार दोपहर अंजाम दिया गया। मृतक महिला के मंझले बेटे सरोज कुमार ने बताया कि वारदात के समय वह घर पर नहीं था। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि मेरी मां मर चुकी है। मां के शव के पास अपने भाई प्रमोद को देखकर उसने फौरन स्थानीय लोगों को मामले की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सरोज कुमार ने आगे बताया कि मेरे भाई प्रमोद की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी घर में लोगों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में महिला डॉक्टर की हत्या से सनसनी! बॉयफ्रेंड ने चाकुओं से गोदकर मार डाला, फिर फेसबुक पर लिखा…

कड़ाई से की मां की हत्या

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर आरोपी प्रमोद महिला के शव के पास बैठा हुआ था। प्रमोद ने कड़ाई से अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version