Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चारधाम सहित छोटे-बड़े मंदिर

0
293

12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी जानकारी

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सूर्य ग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 25 अक्तूबर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। इसलिए ग्रहणकाल तक चारों धाम सहित छोटे बड़े सभी मंदिर बंद रहेंगे। बताया कि सूतक 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाएगा।

जी हां, उत्तराखंड प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर के मंदिर बंद रहेंगे। सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्तूबर को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाएगा। सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जाएंगे।

आपको बता दे सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी धार्मिक कार्य करने की मनाही की जाती है। इसी के मद्देनजर उत्तराखंड के सभी मंदिर सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।