MS Dhoni Video: मैच के दौरान स्टेडियम में लगे ‘धोनी धोनी’ के नारे, हाथ उठाकर लोगों का स्वीकार किया अभिवादन

0
372
Mahendra singh dhoni

MS Dhoni video: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कल यानी 27 जनवरी को रांची में खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत हुई। तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता। भारत दौरे पर यह कीवी टीम की पहली जीत थी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जीत भले ही न्यूजीलैंड को मिली हो लेकिन मैच के दौरान धोनी के चर्चे देखने को मिले। धोनी ने पुरे स्टेडियम में महफिल लूट ली।

India vs New Zealand 1st T20I: MS Dhoni watches game with family in Ranchi, fans chant 'Dhoni-Dhoni' - myKhel

रांची में धोनी का स्वागत खास अंदाज में

दरअसल, भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टेडियम में मैच देखने आए। मैच के दौरान कैमरामैन ने धोनी को केंद्रित किया और पुरे स्क्रीन पर दिखाया। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देखते ही बेकाबू हो गए। स्टेडियम में ही धोनी-धोनी के नारे लगने लगे। इस दौरान धोनी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस मोमेंट को ट्वीटर पर शेयर किया है।

धोनी की बैटिंग टिप्स डेवोन कॉनवे को आई काम

मालूम हो कि धोनी इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी पहुंचे थे और भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी डेवोन कॉनवे के साथ उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस भी की थी। वही खिलाड़ी धोनी से बैटिंग टिप्स लेने के बाद 52 रनों की ताबड़तोड़  पारी खेली।

MS Dhoni pays India cricket group go to at Ranchi forward of first IND vs NZ T20 | Sports Ninja

मैच में क्या हुआ ?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस तरह से न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।