Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, टीना- शालीन से पूछेंगी कुछ मजेदार सवाल

0
390
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Latest Update: ‘बिग बॉस 16’ धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो और ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। शो में यह हफ्ता एक फैमिली वीक है, जिसमें कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने के लिए बीबी हाउस में आते हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो शालीन भनोट और टीना दत्ता की मां ने घर में एंट्री ली थी। वहीं आने वाले एपिसोड में सुंबुल के बड़े पापा और सौंदर्या शर्मा की मम्मी की एंट्री होगी। इसी के साथ 70’s के दौर की फेमस एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल भी शो में नजर आएंगी।

सिमी ग्रेवाल की होगी शो में एंट्री

मेकर्स द्वारा जारी किए गए शो के नए प्रोमो में बीबी हाउस के अंदर सिमी ग्रेवाल दिखाई दे रही हैं और बैकग्राउंड में बिग बॉस को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘सालों बाद सिमी ग्रेवाल लेकर बातों की वही यादगार चमक।‘ इसके बाद सिमी ग्रेवाल, प्रियंका से पूछती हैं कि, ‘आपके सामने दो प्लेट हैं, जिनमें से किसी एक को आपको चुनना है, इनमें से एक स्टारडम और शौहरत की और दूसरी प्यार की। इस पर प्रियंका जवाब देते हुए कहती हैं, ‘लव का प्लेट चुनना चाहूंगी।‘

 

सिमी ने पूछा शालीन से सवाल

टास्क के दौरान दूसरा सवाल सिमी, शालीन से करती हैं कि, ‘आपके सामने दो प्लेट हैं, जिसमें एक में टीना और दूसरे में चिकन।‘ हालांकि उनकी बात खत्म होने से पहले शालीन बीच में कहते हैं कि, ‘मैम मैं दूसरी प्लेट चुनना चाहूंगा चाहे फिर उसमें कुछ भी हो।‘ उनके इस जवाब पर सिमी कहती हैं, ‘टीना को नहीं चुनेंगे।‘ इसके बाद वो मजाक में कहती है, ‘प्लीज आप उन पर कठोर मत होना’।… उनकी इस बात पर सभी घरवाले हंसने लगते है लेकिन टीना का चेहरा देखने लायक होता है।

गौरतलब है कि, बीते एपिसोड में शालीन और टीना की मां दोनों को समझाते हुए नजर आईं थी। जहां एक तरफ शालीन को उनकी मां ने टीना से दूर रहने की बात कही। वहीं टीना की मां ने भी उन्हें एक ही सलाह दी कि वह अपना गेम खेलें। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मां के इस सीख के बाद दोनों का अगला कदम क्या होगा?