सिक्कम: खतरनाक हिमस्लखन ने ली 6 लोगों की जान, 50 से ज्यादा लोग बर्फ में फंसे

0
405
sikkim avalanche

सिक्किम सीमांत क्षेत्र के नाथू ला बॉर्डर इलाके में आज यानी मंगलवार को भारी भूस्खलन हो गया। इस घटना में छह पर्यटकों की जान चली गई और 11 अन्य घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि कई पर्यटक अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। यह खतरनाक हिमस्लखन गंगटोक और नाथू ला दर्रा को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आया। मिली जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन में कुल 80 पर्यटक फंसे हुए थे, जिसमें से 30 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल 50 और टूरिस्ट को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

6 tourists dead in sikkim avanlache

पर्यटकों को कराया अस्पताल में किया भर्ती

बर्फ में फंसे टूरिस्टों में से कुछ को बाहर निकालकर प्रदेश की राजधानी गंगटोक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम में पिछले महीने से काफी बर्फबारी हो रही है। जिस कारण टूरिस्टों को जवाहरलाल नेहरू रोड पर स्थित 13वें मील प्वॉइंट तक जाने की इजाजत दी गई थी लेकिन पर्यटक प्रतिबंधों के बावजूद 15वें मील प्वॉइंट पर पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी: हत्या या हादसा? पूल से बरामद हुआ 22 साल की युवती का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमस्खलन क्या है?

हिमस्खलन एक प्रकार की पर्वतीय दुर्घटना है जो जब होती है जब बर्फ या फर्न पहाड़ के शिखर से फिसलकर तेजी से नीचे उतरते हैं। यह वर्षा, नमी या जलवायु परिवर्तन के कारण हो सकता है। हिमस्खलन एक ऐसा मुद्दा है जो ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित करता है जहां बहुत अधिक बर्फ या फर्न होती है। यह एक जोखिम भरी घटना है जो पारिस्थितिकी तंत्र और मानव दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है।