फिलीपींस में सिख दंपति की गोली मारकर दर्दनाक हत्या, जालंधर के रहने वाले थे दोनों

0
377
philippines crime: punjabi couple shot dead

पंजाब के जालंधर निवासी पति-पत्नी की फिलीपींस में सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल, फुटेज में हमलावरों ने दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पहले हमलावरों ने सुखविंदर सिंह को तीन गोली मारी। वे वारदात के समय कुर्सी पर विराजमान थे। इसी दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उसकी चीख सुनकर उसकी पत्नी कमरे से भाग गई, लेकिन उसे भी दो बार गोली मारी गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

philippines crime: punjabi couple shot dead

दंपति की घर में घुसकर हत्या

हत्याकांड में मारे गए पति-पत्नी की पहचान सुखविंदर सिंह और करणदीप कौर के रूप में की गई है। दोनों मूल रूप से जालंधर शहर के गोराया के रहने वाले थे। हत्या की यह घटना 25 मार्च की है। दोनों कपल फिलहाल फिलीपींस की राजधानी मनीला में रह रहे थे। बता दे कि दोनों की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में कर लिया है। फिलहाल मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

फाइनेंस का काम करते थे सुखविंदर

जालंधर में रहने वाले दंपति के परिजनों ने बताया कि सुखविंदर सिंह फाइनेंस का काम करता था। सुखविंदर के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि उसकी नौकरी फाइनेंस में थी। सुखविंदर जब काम से घर आया तो अज्ञात हमलावरों और उसके भाई के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ बातचीत हुई। इसके बाद हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जब शॉट खत्म हुआ तो सुखविंदर आराम से सोफे पर बैठा था। साथ ही 3 गोलियां मारी गईं।