Sidharth-Rashmika Video: नेशनल क्रश के सामने घुटनों के बल आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, किया अपने प्यार का इजहार!

0
484
Sidharth-Rashmika Video
Sidharth-Rashmika Video

Sidarth-Rashmika Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2023 में दोनों एक्टर्स शादी के बंधन में बधने वाले है। दोनो के फैस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही इसी बीच सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस में सिद्धार्थ कियारा को छोड़ अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के सामने अपने घुटनों पर बैठकर प्यार का इजहार करते नजर आ रहे  है। वही वीडियो में सिद्धार्थ रश्मिका का रोमांस भी देखने लायक है। आपको बता दें कि यह वीडियो एक्टर्स की नई मूवी मिशन मजनू का गाना ‘रब्बा जानदा’ के लॉन्चिंग का है।

r38 3 1

सिद्धार्थ और रश्मिका की अपकमिंग फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इन दिनो यह फिल्म काफी चर्चा में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना रब्बा जानदा रिलीज हुआ है। इसी गाने के रिलीज के मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना भी एक साथ नजर आए। दोनों ने गाने पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस भी दी। सिद्धार्थ ने रश्मिका के सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके सामने प्यार का इजहार किया है। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

r37 2 1

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस वीडियो पर फैन्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। फैंस ने इस वीडियो पर सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी की तारीफों में कई कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रश्मिका बेहद सुंदर है लेकिन आपकी जोड़ी कियारा के साथ ही सबसे बेहतरीन लगती है।‘