Sidharth Anand: ‘फाइटर’ के लिए सिद्धार्थ आनंद ने गिनाई दीपिका-ऋतिक की खूबियां, फिल्म में एक्ट्रेस के रोल का किया खुलासा

0
308
Siddharth Anand Statement

Sidharth Anand: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने अगले धमाके की तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल, डायरेक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के साथ फिल्म पठान में अपने एक्शन से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इस बीच अब हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका और ऋतिक की जमकर तारीफ की है।

Siddharth Anand on directing SRK Salman cameos Pathaan sequel

फिल्म को लेकर दी ये जानकारी

हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘हमने हाल ही में फिल्म का तीसरा शेड्यूल पूरा किया है। पहला शेड्यूल असम में पूरा हुआ, दूसरा कश्मीर में और आखिरी हैदराबाद में हुआ है। हम इस फिल्म के जरिए कुछ बेहद खास क्रिएट करने की यात्रा पर हैं।’

full throttle hrithik roshan starts shooting for fighter 001

सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की तारीफों के बांधे पुल

इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए जब डायरेक्टर से दीपिका पादुकोण के किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘फाइटर में दीपिका का बिल्कुल अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। ‘पठान’ में वह एक स्पाई रोल में थीं, वहीं फाइटर में वह एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में हैं। वह एक शानदार रोल अदा कर रही हैं।’ इसके आगे सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ‘दीपिका रियल लाइफ कैरेक्टर बेहद खूबसूरती से अदा करती हैं। फाइटर में वह कई एक्शन और क्रेजी सीन करती नजर आएंगी।‘

resize2 8 380x214 1

ऋतिक को लेकर कही ये बात

आपको बता दें कि अपनी बातचीत के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने आगे ऋतिक रोशन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ऋतिक रोशन मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं। हम पिछले दस वर्षों से साथ काम करते आ रहे हैं। हमारे बीच काफी अलग अंडरस्टैंडिंग है। मैं फिल्म में क्या चाहता हूं, वह इशारों से ही समझ जाते हैं। एक एक्टर और डायरेक्टर के बीच इस तरह की समझ और एनर्जी काफी स्पेशल है। उम्मीद है कि फैंस को यह फिल्म पसंद आएगी।’