Sid-Kiara: फैमिली संग बुर्ज खलीफा गाने पर जमकर नाचे सिड-कियारा, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

0
438
Sidharth-Kiara Dance Video

Sid-Kiara: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने बीते दिनों राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक-दूसरे संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी में परिवार वालों के अलावा सिर्फ कुछ खास सितारों ने ही शिरकत की थी। हालांकि राजस्थान से वापसी के बाद दोनों ने पहले दिल्ली और भी मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान कपल ने सभी के साथ जमकर मस्ती और डांस किया, जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Capture 15 1

सिड-कियारा ने बुर्ज खलीफा गाने पर किया डांस

हाल ही में सोशल मीडिया पर सिड-कियारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल पूरी फैमिली के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का गाने बुर्ज खलीफा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में परिवार के सिद्धार्थ और कियारा के साथ उनके भाई और पिता भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ किस तरह बुर्ज खलीफा गाने पर झूम कर डांस कर रहे हैं। फैंस कपल के इस वीडियो पर खूब पसंद कर रहे हैं और भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

329622924 102507426080828 7061139934666021224 n 1 1

फैंस दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

कपल का ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘गाने में कितना अच्छा भी डांस कर लें पर हकीकत में तो सब हमारे जैसे ही डांस करते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सो मच फन, बिलकुल देसी अंदाज में।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गाने में कितना भी अच्छा नाच लेते हो ये स्टार्स, रियल में सब अपने जैसे ही डांस करते हैं।‘

329795792 662043632339038 8462189988537106829 n 1 1 1

सिद्धार्थ- कियारा वर्कफ्रंट

कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको आखिरी बार ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा गया था, और अब वो कार्तिक आर्यन संग ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखाई देंगी। उनके पास राम चरण के साथ एक तेलुगू मूवी का भी ऑफर है। वही सिद्धार्थ की बात करें तो वो ‘मिशन मजनू’ के बाद अब करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।