South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहड़ा शतक, इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा
 IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहड़ा शतक, इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा
खेल

IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहड़ा शतक, इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा

by News Desk January 18, 2023

IND vs NZ 1st ODI : भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़कर अहम रिकॉर्ड अपने पाले में कर लिया है। दरअसल, तीन मैचों के वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने अपनी करियर की तीसरी सेंचुरी लगाई। उनके बल्ले से ये बैक-टू-बैक शतक है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भी गिल ने शतक बनाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शतक से उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। दरअसल, गिल भारत के वनडे इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

IND vs NZ | Twitter reacts as Shubman Gill gets 'double lifeline' on same ball by Tom Latham

शुभमन गिल ने बनाया शानदार शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शुभमन गिल ने 87 गेंद, 14 चौके और दो छक्‍के मदद से अपने करियर का तीसरा शतक पूरा किया। 29.3 ओवर 114.94 का स्‍ट्राइक रेट से मिचेल सैंनटर की गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। शुभमन ने 19 पारी में ही एक हजार रन पूरे कर लिए। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने में शुभमन गिल ने केवल 19 पारी ली। जबकि विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियां लिए।

Ind Vs Nz Odi Live Score: Mitchell Ends Pandya'S Steady Knock But Gill Continues To Pile Runs

भारत का स्कोर 300 रन के करीब

ख़बर लिखे जाने तक भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 292 रन बना लिए है। क्रीज पर शुभमन गिल 164 रन बनाकर एक ओर से टिके हुए हैं। दूसरी छोर से शार्दुल ठाकुर अभी-अभी मैदान पर आएं हैं। बता दें कि पांच साल बाद घरेलु मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

 

 

Share This:

Tags: IND vs NZ 1st ODI indian cricket player Indian cricket team New Zealand Cricket Team Shubhman gill Shubhman gill Century Team india Virat Kohli
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.