Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, रिलेशनशिप में है एक्ट्रेस

0
504
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे।

ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक हैं। श्रद्धा कपूर की ये मूवी ‘गदर 2’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे राइटर राहुल मोदी के साथ अपनी डेटिंग और ब्रेक-अप की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

Shraddha Kapoor

रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने कंफर्म कर दिया है कि वे रिलेशनशिप हैं। एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा, “मुझे वास्तव में अपने साथी के साथ समय बिताना और उसके साथ फिल्में देखना, डिनर के लिए जाना या यात्रा करना पसंद है।

मैं आम तौर पर ऐसी इंसान हूं जो चीजों को एक साथ करने में समय बिताना पसंद करती है या नहीं भी। उदाहरण के लिए, अपने स्कूल के दोस्तों के साथ भी, अगर हम नहीं मिलते हैं, तो इसका मेरे मूड पर असर पड़ता है कल, हमने फैमिली लंच किया, जो बहुत अपलिफ्टिंग था और यही बात मेरे रिश्ते पर भी लागू होती है।”

वहीं शादी के रूसवाल पर श्रद्धा ने कहा, “यह शादी में विश्वास करने या न करने का सवाल नहीं है, बल्कि सही व्यक्ति होने और इसलिए सही व्यक्ति के साथ रहने का सवाल है। और अगर किसी को लगता है कि वे शादी करना चाहते हैं, तो यह बहुत अच्छा है।।लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वे शादी नहीं करना चाहते तो यह भी बहुत अच्छी बात है ”

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: इस जाती से ताल्लुक रखते है अमिताभ बच्चन, महानायक ने खुद बताई थी अपनी कास्ट

Shraddha Kapoor

राहुल मोदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से श्रद्धा और राहुल के डेटिंग की अफवाह फैली हुई थीं। एक्ट्रेस को अक्सर राहुल मोदी के साथ मूवी डेट और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया ।

राहुल ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर हैं और कथित तौर पर फिल्म के निर्माण के दौरान दोनों करीब आए थे।हालांकि, ‘स्त्री 2’ की रिलीज़ से ठीक पहले, अफवाहें उड़ रही थीं कि श्रद्धा और राहुल का ब्रेकअप हो गया है क्योंकि उन्होंने उन्हें और उनके परिवार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।