Shraddha Kapoor : श्रद्धा ने खोली रणबीर की पोल, बोलीं -‘रियल आईडी से आओ’

0
429
Shraddha Kapoor Exposed Ranbir Kapoor

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नही हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर ही फनी और मजाकिया पोस्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अगामी फिल्म के गाने ‘तेरे प्यार में’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का यह वीडियो पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इसी के साथ आलिया ने इस वीडियो में श्रद्धा कपूर को भी टैग किया है, जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Title Card

श्रद्धा ने किया रणबीर को एक्सपोज

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने ‘तेरे प्यार में’ पर जमकर झूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘फिलहाल हम तो सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे भीगे।’ आलिया के इस वीडियो को श्रद्धा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘उफ्फ आलिया तुम बहुत क्यूट हो’। इसके बाद श्रद्धा ने आलिया के साथ मिलकर रणबीर कपूर की फेक सोशल मीडिया आईडी एक्सपोज करने की बात कह डाली। उन्होंने आगे लिखा, ‘ये क्या मक्कारी है रणबीर? अपने रियल आईडी से आओ।‘ इस पर आलिया ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘हां हां, ऐसा करने के लिए गुड लक।ट’ इसपर आगे जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘बहुत हो गया है चल इसकी फेक आईडी को एक्सपोज करते हैं।‘ आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रणबीर कपूर की कोई भी वैरिफाइड आईडी नहीं है।

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का गाना तेरे प्यार में रिलीज हो गया है, जिसमें रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस मूवी का निर्देशन लव रंजन ने किया है और ये होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।