The Archies Shooting: ‘द आर्चीज’ की शूटिंग हुई पूरी, टीम के साथ सेलिब्रेट करती नजर आईं सुहाना खान

0
387
The Archies
The Archies

The Archies Shooting: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीरीज से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म से श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी एक्टिंग लाइन में कदम रख रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने शेयर की हैं तस्वीरें

बता दें कि ‘द आर्चीज’ 1960 के दशक में सेट की गई फिल्म, पॉपुलर अमेरिकी कॉमिक ‘आर्चीज’ का इंडियन एडेप्टेशन है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफशियल ट्विटर पेज पर ‘द आर्चीज’ की शूटिंग पूरी होने की अनाउंसमेंट की तस्वीरों में एक सीरीज के साथ पोस्ट में लिखा, ‘अपना मिल्कशेक लें और आर्चीजजजज कहें, क्योंकि शूटिंग अभी पूरी हुई है और हम गैंग को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते!’

ये सितारें कर रहे हैं डेब्यू

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इसके रिलीज डेट का अबतक खुलासा नही किया गया है। इस फिल्म में पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, सुपरस्टार श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की एक्टिंग देखऩे को मिलेगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना शामिल हैं।

 

इस दिन पूरा हुआ था प्रोडक्शन

नेटफ्लिक्स ने बताया कि, फिल्म का प्रोडक्शन 16 दिसंबर को पूरा हो गया था। ‘द आर्चीज’ का निर्माण जोया अख्तर और उनकी लॉन्ग टाइम कोलैबोरेटर रही रीमा कागती ने अपने प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी, ग्राफिक इंडिया और आर्ची कॉमिक्स के तहत किया है।