Sam Bahadur Wrap Up: ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

0
348
Sam Bahadur Shooting Wrap Up

Sam Bahadur Wrap Up: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। आने वाले समय में एक्टर के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं। वहीं बीते साल के अंत से ही विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, विक्की कौशल ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Capture 7

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग हुई पूरी

हाल ही में विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की शूटिंग रैप अप होने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। दरअसल, विक्की कौशल ने फिल्म शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, ‘आभार आभार और केवल आभार… एक सच्चे महापुरूष के जीवन को चित्रित करने की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए, इस टीम का हिस्सा बनने के लिए जिसने वास्तव में अपना सब कुछ दे दिया। इतना कुछ जीने को मिला, इतना कुछ सीखने को मिला… इतना कुछ आप सबके सामने लाने को है। मेघना, रॉनी, मेरे शानदार सह-कलाकार, अविश्वसनीय टीम… मानेकशॉ परिवार को, भारतीय सेना को और एफएम सैम एच.एफ.जे. मानेकशॉ, खुद को… धन्यवाद! यह #SAMबहादुर पर एक फिल्म की रैपिंग है !!! 1 दिसंबर 2023 को आप सभी से सिनेमाघरों में मिलते हैं।‘

336013356 924465751928432 137076097608818372 n

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म के पोस्टर से जाहिर है कि सैम बहादुर में विक्की एक गंभीर रूप में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि आखिरी बार विक्की कौशल को उनकी फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था, जिसमें एक्टर कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर संग नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आई थी। ऐसे में अब विक्की को एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।