Shiv Thakare: ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद एक बार फिर चमकी शिव ठाकरे की किस्मत, सलमान खान संग करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!

0
291

Shiv Thakare: ‘बिग बॉस 16’ अब समाप्त हो चुका है, लेकिन शो के कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी अब तक कम नहीं हुई है। इस सीजन के समाप्ति के बाद भी बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं बिग बॉस 16 के दूसरे रनरअप तक रहने वाले शिव ठाकरे (Shiv Thakare) भी जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आए दिन उन्हें लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। बीते दिनों खबरें थी कि बिग बॉस के बाद अब शिव ठाकरे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी और कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शिव ठाकरे को एक बड़ी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और भी ऐसे स्टार के साथ जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

BeFunky collage 16 1 1

शिव ठाकरे को मिले ये ऑफर्स

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी ने खुद शो में एंट्री करके कंटेस्टेंटस का ऑडिशन लिया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में नजर आने की खबरें आ रही थी। वहीं बीते दिनों ही शिव ठाकरे ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) में होने की बात पर पक्की मुहर लगा दी थी। इसके अलावा उनके कंगना रनौत के मशहूर शो ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन में भी होने की खबरें काफी तेज हैं। वहीं अब इसी कड़ी में खबरें आ रही हैं कि शिव ठाकरे को सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इस खबर के आने के बाद शिव के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि इस खबर की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

BeFunky collage 17

म्यूजिक एल्बम में भी डेब्यू करेंगे शिव!

आपको बता दें कि शिव ठाकरे की बॉलीवुड डेब्यू के अलावा भी एक और बड़े प्रोजेक्ट में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जी हां, दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिव ठाकरे बिग बॉस कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाले हैं। इस खबर की भी अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शिव के फैंस इन सभी खबरों को सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।