KKK 13: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के सेट पर शिव ठाकरे और छोटे भाईजान की मस्ती, जिगरी दोस्त से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक

0
403
Shiv Thakare-Abdu Rozik

KKK 13: ‘बिग बॉस 16’ भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन अभी भी लोगों के दिलों से शो के कंटेस्टेंट्स के लिए प्यार खत्म नहीं हुआ है। इस सीजन में मंडली को जबरदस्त प्यार मिला था और मंडली में से भी शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की दोस्ती तो एक मिसाल ही बन गई है। दोनों को अक्सर ही एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इन दिनों शिव ठाकरे रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं और अब्दु यहां भी अपने जिगरी दोस्त से मिलने पहुंच गए हैं।

शिव ठाकरे से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक

आपको बता दें कि शिव ठाकरे फिलहाल रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं, जिसमें वो खतरनाम स्टंट करते हुए लोगों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं। वहीं हाल ही में अब्दु रोजिक अपने जिगरी दोस्त से मिलने खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के सेट पर पहुंच गए हैं। अब्दु को देखते ही शिव ने एक बच्चे की तरह उन्हें गोद में उठा लिया। एक-दूसरे से काफी समय बाद मिलने की खुशी अब्दु और शिव के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

https://twitter.com/rehnedo_tum/status/1668815405773893632?s=20

सोशल मीडिया पर शिव और अब्दु की मस्ती का वीडियो वायरल

अब्दु और शिव ठाकरे कही मिले और मस्ती ना हो ये तो नामुमकिन है ना। इस दौरान भी जब शिव से सेट पर अब्दु मिले तो वहां भी दोनों जमकर मस्ती करते नजर आए। गौरतलब है कि अब्दु शिव से मिलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं, जहां इस समय खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग चल रही है। इस दौरान दोनों की मस्ती की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में अब्दु और शिव खूबसूरत लोकेशन के बीच एक दूसरे से गले मिलते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरी वीडियो में शिव अब्दु को परेशान करते हुए भागते नजर आ रहे हैं, जबकि अब्दु बिना कपड़ों के शिव को मारने के लिए दौड़ रहे हैं।