Shikhar Dhwan VIDEO: क्रिकेटर शिखर धवन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। जी हां, सही सुना आपने। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लीक हो गया है जिसमें धवन ने स्वीकार किया है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। मालूम हो कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी हाल ही में अलग हुआ थे। शादी के नौ साल बाद आखिरकार 2021 में धवन का तलाक हो गया था। तब से वह अकेले जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि वह फिर से एक रिश्ते में हैं।

शिखर का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
दरअसल, मंगलवार (11 अप्रैल) को सुबह से ही सोशल मीडिया पर #ShikharDhawanLeakedVideo ट्रेंड होने लगा। धवन वीडियो में अपने किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। इसमें वह यह कह रहे हैं कि उन्हें पहली नजर में एक लड़की से प्यार हो गया है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। धवन ने यह भी बताया कि वह रिश्ते से काफी खुश हैं और पुरानी चीजों को भूलकर फिर से आगे बढ़ना चाहते हैं। हालांकि उस लड़की का नाम क्या है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शिखर धवन किसी लड़की के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सामने वाले शख्स ने उनसे पूछा कि तू उसके बारे में बता रहा था क्या हुआ उसका? इसपर शिखर धवन ने कहा, “उस समय मेरे जिंदगी का खराब समय चल रहा था। मैं अरोड़ा जी के यहां फार्म हाउस पार्टी में गया था तभी उनसे वहां पहली बार मिला था। वह मेरे लिए लव एट फर्स्ट साइट वाला मामला था। मैने देखा और देखता ही रह गया और सुन और सुनता ही रह गया।”

10 साल बड़ी थीं उनकी पत्नी आयशा
बता दें कि शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए।