Shehzada Teaser Out: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर रिलीज, एक्टर का दिखा नया अवतार

0
458
Shehzada Teaser Out
Shehzada Teaser Out

Shehzada Teaser Out: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) काफी लंबे समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर

 

एक्टर ने शेयर किया ट्रेलर वीडियो

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर (Shehzada Teaser Out) शेयर किया है। इस टीजर वीडियो की शुरुआत में कार्तिक कहते है, ’जब बात फैमिली पे आए तो डिस्कशन नहीं करते…एक्शन करते हैं।’ इस डायलॉग के बाद एक्टर दमदार एक्शन देखने को मिलता है। टीजर में कार्तिक एक के करके सभी गुंड़ो के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

 

कृति सेनन की ब्यूटी ने बिखेरा अपना जादू

टीजर में कृति सेनन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल चुराने में कामयाब साबित रही हैं। वहीं इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसे टी सीरीज और अल्लू अरविंद मिलकर प्रोड्यूस कर कर रहे हैं। टीजर में कार्तिक और कृति की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘शहजादा’

एक्टर की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ (Ala Vaikunthapurramuloo) का रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ मनीषा कोइराला और परेश रावल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।