बायकॉट का शिकार हुई शाहरुख खान की पठान, #Boycott Pathaan कर रहा ट्रेंड

0
439
pathan
pathan
बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 57वें बर्थडे पर अपने फैंस को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का टीजर जारी कर तोहफा दिया ​था। इस टीजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। लेकिन कुछ फैंस को यह टीजर पसंद नहीं आ रहा है और वह इसमें कई कमियां निकाल रहे हैं। यहां तक की फिल्म को फिल्म को बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं। हेटर्स ने सोशल मीडिया पर #Boycott Pathaan की मुहिम छेड़ दी है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

वीएफएक्स नहीं आ रहें पसंद

शाहरुख काफी दिनों के बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के साथ वापसी करने वाले है। पठान, 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कई फिल्मों में वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। फिल्म पठान में भी वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है,जिसको लेकर उनके फैंस उन्हें ट्रोल कर रहें है। फैंस का कहना है कि 2 मिनट के टीजर में ही वीएफएक्स सही नहीं है तो 2 घंटे की मूवी में क्या होगा ? इसके अलावा ट्विटर पर लोग दावा कर रहें है कि ये फिल्म हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी की कॉपी है और फिल्म में ज्यादातर सीन्स साहो, वॉर, टाइगर और कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर जैसी फिल्मों से कॉपी किए गए है।

हेटर्स ने गिनाए दीपिका के विवाद

इसके अलावा शाहरुख की फिल्म पठान का बायकॉट दीपिका पादुकोण की वजह से भी हो रहा है। बता दें कि दीपिका का नाम एक बार ड्रग्स केस में सामने आया था और फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान उन्होंने जेएनयू में बिना कुछ बोले छात्रों का समर्थन कर सीएए का विरोध किया था, तब उनकी बहुत ज्यादा आलोचना की गई थी। इस वजह से भी हटर्स हेटर्स इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहें है।