South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. बॉलीवुड
  3. 57 साल के हुए शाहरुख खान, जानिए एक्टर की कई दिलचस्प बातें
 57 साल के हुए शाहरुख खान, जानिए एक्टर की कई दिलचस्प बातें
बॉलीवुड मनोरंजन

57 साल के हुए शाहरुख खान, जानिए एक्टर की कई दिलचस्प बातें

by Nidhi Jain November 2, 2022

Shah Rukh Khan’s birthday : बॉलीवुड के किंग खान आज 57 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से मुंबई जैसे बड़े शहर में अपने दम पर अपना सिक्का जमाया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। 3 दशकों से बड़े पर्दे पर शाहरुख ने काम किया है। बता दें कि उनके फैंस हर साल हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर उनके घर मन्नत के बहार उन्हें बर्थडे विश करते है।

11 फिल्मों ने किया 100 करोड़ का बिजनेस

बता दें कि बादशाह शाहरुख खान रियल लाइफ में भी किंग वाली लाइफ ही जीते है, उनके सभी शौक रईस वाले हैं। मुंबई के आलीशान बंगला मन्नत में वह अपने परिवार के साथ रहते है, उनके पास कारों का महंगे से महंगा कलेक्शन भी है व उनके पास मुंबई के अलावा दुबई में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। राज कंवर की दीवाना से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, और अब उनके सिनेमा जगत में 30 साल पूरे हो गए है। उनकी 11 से ज्यादा फिल्मों ने 100 करोड़ तक का बिजनेस किया है। उनकी एक दिन की कमाई लगभग 1.4 करोड़ की हैं और वह लगभग 5,593 करोड रुपये के मालिक हैं।

दुबई में एक पूरे आइलैंड के हैं मालिक

बता दें कि शाहरुख दुबई टूरिस्म के ब्रांड एम्बेसडर हैं और उनको साल 2007 में दुबई के पाम जुमेराह में एक निजी आइलैंड गिफ्ट के रूप में मिला था। इसके अलावा खान घड़ियों और गाड़ियों के बहुत ज्यादा शौकीन हैं, उनके पास बुगाटी, वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, मित्सुबिसी पजेरो, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर, रोल्स रॉयस ड्रॉप हेड कूप जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनका लकी नंबर 555 है इसलिए उनकी सभी गाडियों के नंबरों में 555 जरूर होता है।

शाहरुख के लिए एक महिला खरीदती है हर साल चांद पर जमीन

शाहरुख के दुनिया में कई फैन है, जो उनकी एक झलक देखने की लिए हमेशा उत्सुक रहते है। उनको कई बार फैंस से गिफ्ट मिलते रहते है। इसी कड़ी में खान की एक आस्ट्रेलियाई महिला फैन ने उनके लिए चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है और ये महिला किंग के लिए हर साल चांद पर जमीन खरीदती है। इसी के साथ शाहरुख को हर वर्ष लूनार रिपब्लिक सोसाइटी की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।

Tags: Shah Rukh Khan's birthday
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.