Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने किया ‘फर्जी 2’ को कंफर्म, जानिए कब आएगी ये सीरीज

0
374
sahid kappor
sahid kappor

Shahid Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर Shahid Kapoor इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। शाहिद की सारीज फर्जी’ काफी हिट रही थी। इसका पहला सीज़न एक नोट पर खत्म हुआ था और लोग आगे की कहानी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। साउथ एक्टर विजय सेतुपति इस वेब शो में एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे जबकि Shahid Kapoor ने ऐसे चोर का रोल प्ले किया था जिसने सबके होश उड़ा दिए थे। फर्जी के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था।

Shahid Kapoor

क्या आने वाला है फर्जी का दूसरा सीजन?

आपको बात दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्टू के दौरान शाहिद कपूर ने ‘फर्जी 2’ को कंफर्म कर दिया है। Shahid Kapoor ने कहा कि फ़र्ज़ी का दूसरा सीज़न आएगा। “मेरा मतलब है, रिएक्शन अमेजिंग था। इसके अलावा, जिस तरह से कहानी एंड हुई, वह ओपन-एंडेड थी इसलिए बहुत कुछ होने की संभावना है, इसलिए फ़र्ज़ी 2 होगी, और अगर कुछ और भी हो जो मुझे पसंद है, मैं करूंगा, लेकिन अभी तक, मैंने ओटीटी के लिए किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहा है।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

Shahid Kapoor ने आगे कहा कि, क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, इसलिए मैं अब थिएटर के लिए कुछ चीजें करने जा रहा हूं। लेकिन फर्जी 2 जरूर बनेगी।” बता दें कि इससे पहले शाहिद कपूर अली अब्बास जफर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी में भी नजर आए थे, जिसमें संजय कपूर, डायना पेंटी, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल, अंकुर भाटिया और विवान भटेना भी थे।

Shahid Kapoor

इसी साल रिलीज हुई थी फर्जी

गौरतलब है कि Shahid Kapoor की फ़र्ज़ी 10 फरवरी, 2023 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। राज और डीके द्वारा निर्देशित, सीरीज में शाहिद और विजय सेतुपति के अलावा के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा ने दमदार एक्टिंग की थी। वहीं शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे।

शाहिद-कृति की फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज़ होगी और इसमें वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगें। दिलचस्प बात ये है इस फिल्म में शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आएगी।