Shabana Azmi: शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को पूरे होने वाले है 40 साल, अभिनेत्री ने बताया अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन का राज

0
577
Shabana Azmi

Shabana Azmi: फिल्म इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी आज के समय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शबाना भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। जावेज अक्सर अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जावेद गीतकार के साथ कई फिल्मों के लेखक भी हैं।

यह कपल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की श्रेणी में आते हैं। साल 1984 में दोनों ने शादी रचाई थी। इस साल दिसंबर में दोनों की शादी को 40 साल पूरे हो जाएंगे। हाल में ही शबाना ने दोनों की खुशहाल वैवाहिक जीवन पर बात की है।

trthrgdrrgr

शबाना ने बताया अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन का राज

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के इंटरव्यू के दौरान शबाना ने बताया कि बकौल जावेद उनकी शादी टिकने के पीछे की वजह है कि दोनों जल्दी-जल्दी नहीं मिलते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, वे कहते हैं कि हम दोनों के शादी की सफलता के पीछे का कारण है हम दोनों का अक्सर ना मिलना।

हम दोनों दो विपरीत दिशा में दौड़ने में काफी व्यस्त हैं। शबाना दोनों के मिलन पर कहती हैं, हम दोनों एक जैसे पृष्ठभूमि से आते हैं। हम दोनों के पिता कवि और कम्युनिस्ट थे, साथ हीं उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते थे।

किसी चीज को लेकर हम दोनों का मत एक जैसा था। इन सभी कारकों को ध्यान में रख लोगों ने कहा कि हमें विवाह कर लेना चाहिए। अपने पति के साथ रिश्ता और सफल वैवाहिक जीवन पर अभिनेत्री ने कहा कि पति-पत्नी को एक दूसरे का सबसे खास मित्र होना चाहिेए।

fbggbfffe

कवि कैफी आजमी की पुत्री है शबाना

गौरतलब है कि शबाना आजमी दिवंगत कवि कैफी आजमी की पुत्री हैं। अपने पिता की वजह से कला उनके खून में थी। उन्होंने बतौर कलाकार अपना करियर फिल्मों में बनाने का निश्चय किया। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। इस दौरान वह जावेद अख्तर से मिलीं और फिर दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया।