Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर टक्कराई एक साथ सात गाड़िया , चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

0
320
Mumbai Pune Expressway

Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यहां सात से आठ वाहन आपस में टकरा गए। दरअसल, एक्सप्रेस वे पर खोपोली निकास के पास भीषण सड़क हादसा होने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियों को फिलहाल रोक दिया गया है।

भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण हादसे में चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े – एमपी: ऑटो और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत

अचानक ब्रेक लगाने से सभी गाड़िया आपस में टकरा गईं

खबरों के मुताबिक, एक वाहन ने अचानक हाईवे पर ब्रेक लगा दिया, जिससे आगे चल रहे सभी वाहनों का संतुलन कमजोर हो गया और सभी आपस में टकरा गईं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कार के चालक ने सड़क के बीच में ब्रेक क्यों लगाया। इस हादसे से फिलहाल मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर जाने वाली सभी गाड़ियों को आने-जाने से रोक दिया गया है।