सोना तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस Ranya Rao को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत की खारिज

0
382

कन्नड़ अभिनेत्री Ranya Rao को सोना तस्करी मामले में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी तरुण राजू को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सावनूर विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित किया।

COFEPOSA एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में रान्या राव की जमानत याचिका अदालत दो बार खारिज कर चुकी है. इस बीच, उन पर विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 Conservation of Foreign Exchange and Prevention of Smuggling Activities (COFEPOSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसके तहत केंद्र या राज्य सरकार किसी व्यक्ति को अधिकतम 1 साल तक हिरासत में रख सकती है. केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), जो वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक मुख्य एजेंसी है, ने एक्ट्रेस और अन्य आरोपियों के खिलाफ COFEPOSA अधिनियम लागू किया है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों ने यह कदम रान्या राव और मामले में अन्य द्वारा जमानत प्राप्त करने के बार-बार प्रयासों के बाद उठाया है।

Kannada Actor Ranya Rao Reveals YouTube As Her Guide To Hide Gold, Says  Report

‘अभिनेत्री मामले के तीसरे आरोपी जैन संग हवाला लेनदेन में शामिल थी’

डीआरआई के सोने की तस्करी मामले की जांच से पता चला है कि अभिनेत्री मामले के तीसरे आरोपी जैन संग हवाला लेनदेन में शामिल थी। जांच में पाया गया है कि जैन की मदद से रान्या राव ने 49.6 किलोग्राम सोने की तस्करी की और 38.4 करोड़ रुपये के हवाला धन को दुबई में स्थानांतरित किया।