South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बिहार
  3. नहीं रहे वरिष्ठ नेता शरद यादव, राजनीति के गलियारों में शोक की लहर
 नहीं रहे वरिष्ठ नेता शरद यादव, राजनीति के गलियारों में शोक की लहर
Sharad Yadav Passes Away
बिहार राजनीति

नहीं रहे वरिष्ठ नेता शरद यादव, राजनीति के गलियारों में शोक की लहर

by News Desk January 13, 2023

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार रात को अंतिम सांस ली । शरद यादव की उम्र 75 साल थी। उनकी बेटी ने उनकी मृत्यु की जानकारी दी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शरद यादव को समाजवाद का मुखर समर्थक भी माना जाता था। उनके निधन ने राजनीति के गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर में स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे।

Sharad Yadav Passes Away
Sharad Yadav Passes Away

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पुराने समाजवादी नेती शरद यादव के निधन ने सभी को शोक में डूबा दिया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। शरद यादव 75 वर्ष के थे। वह काफी वरिष्ठ नेता थे। दरअसल, उन्होंने सात बार लोकसभा का चुनाव जीता था और राज्यसभा के तीन बार सांसद भी रहे थे। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तक राजनीति की है। यहां तक कि इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए थे। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Sharad Yadav Passes Away
Sharad Yadav Passes Away

पिछले कई दिनों से थे बीमार

जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से बिगड़ती जा रही थी, जिसकी वजह से उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें लंबे समय तक सांस लेने में समस्या हो रही थी। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली।

पीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया. वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति।”

Sharad Yadav Passes Away
Sharad Yadav Passes Away

कैसे थे वरिष्ठ नेता शरद यादव ? 

शरद यादव वरिष्ठ नेता थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी विज्ञान स्नातक की डिग्री रॉबर्टसन कॉलेज जबलपुर से प्राप्त की, जो जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, जबलपुर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की शाखा है। वह पेशे से एक कृषक, शिक्षाविद और इंजीनियर थे। वह राजनीतिक रूप से अलग ही शख्सियत वाले शख्स थे। उन्हे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार तीनों राज्यों से लोकसभा सांसद चुना जा चुका हैं। वह बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट से चार बार, मध्यप्रदेश के जबलपुर सीट से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल पिछड़ों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया।

Sharad Yadav Passes Away
Sharad Yadav Passes Away

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी शरद यादव के घर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उन्होंने मेरी ‘दादी’ के साथ सम्मान का रिश्ता साझा किया। बता दें कि गुरुवार रात शरद यादव का निधन हो गया था।

 

 

 

Share This:

Tags: featured sharad yadav sharad yadav bihar sharad yadav death sharad yadav death live updates sharad yadav delhi sharad yadav is no more sharad yadav news sharad yadav news in hindi
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.