Mrs. World 2022: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, 21 साल बाद हुई ताज की वापसी

0
334
Mrs. World 2022
Mrs. World 2022

Mrs. World 2022: आज एक बार फिर देश के लिए गर्व की बात है। देश की एक और बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। जम्मू कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। खास बात यह है कि 21 साल बाद किसी भारतीय ने एक बार फिर यह खिताब जीता है। इससे पहले साल 2001 में यह खिताब अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने जीता था।

ताज जीतने के बाद सरगम ने जताई खुशी

शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में मिसेज वर्ल्ड 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सरगम कौशल को अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं शायलिन फोर्ड ने ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया। गौरतलब है कि मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। घोषणा करते हुए पोस्ट में लिखा गया, ‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास क्राउन वापस आ गया है!’

मिसेज वर्ल्ड बनने के बाद सरगम कौशल ने कहा, ‘हमें (भारत को) 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।’ बता दें कि साल 2001 में ये ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर थीं, उन्होंने मिसेज वर्ल्ड पेजेंट पर एक बधाई संदेश साझा किया और सरगम कौशल को टैग करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई भी दी है।

कब शुरू किया गया था ब्यूटी कॉन्टेस्ट?

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के लास्ट राउंड के लिए, सरगम कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक पिंक स्लिट शाइनी गाउन पहना था। आपको बता दें कि कम्पटीशन एक्सपर्ट और मॉडल एलेसिया राउत ने सरगम कौशल का मार्गदर्शन किया था। मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहला ब्यूटी कॉन्टेस्ट है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था। सरगम ने इस खिताब को जीतकर दुनिया के सामने भारत के सम्मान और गौरव को और भी बढ़ा दिया है।