Sarfaraz Khan : मुंबई के क्रिकेटर नें कश्मीर की रोमाना जहूर के साथ किया निकाह, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल

0
408
Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan : मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने कश्मीर की एक लड़की रोमाना जहूर से निकाह कर लिया है। उन्होंने ये शादी कश्मीर के शोफिया जिले के पेशपोरा गांव में की है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। इनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को काली शेरवानी में देखा जा सकता है। सरफराज की शादी का समारोह उनकी पत्नी के घर में ही रखा गया था। बता दें कि सरफराज खान ने दोनों की खूबसूरत तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में आप भी जानना चाह रहे होंगे कि आखिर कौन है ये कश्मीरी लड़की, दोनों के बीच कैसे हुई प्यार की शुरुआत, आइए जानते हैं सरफराज खान की लव स्टोरी…

सरफराज की बहन के जरिए हुई थी मुलाकात

सरफराज की दिलों पर राज करने वालीं रोमाना जहूर ने दिल्ली से MSC की पढ़ाई की थीl दिल्ली में रोमाना जिस कॉलेज में पढ़ती थीं वहां पर सरफराज की बहन भी पढ़ती थी। दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती थी और बहन की वजह से सरफराज खान और रोमाना की पहली बार मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि पहली नजर में ही सरफराज खान रोमाना के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे और बस फिर क्या दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

कश्मीर में शादी करना उनकी किस्मत में था – सरफराज

गौरतलब है कि अपनी शादी के लिए जम्मू-कश्मीर आए सरफराज खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत भी की है। उन्होनें कहा कि कश्मीर में शादी करना किस्मत में था। घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज ने आगे के करियर के लिए कहा कि अगर खुदा की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा। बता दें कि सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते आए हैं लेकिन फिर भी लंबे समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। इसको लेकर भारत के कई पूर्व बल्लेबाजों ने बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ताओं की आलोचना की है लेकिन अभी तक उसका असर नहीं दिखा है।

पाकिस्तान की बौखलाहट: कश्मीर में हो रही जी20 बैठक के बीच PoK पहुंचे बिलावल भुट्टो, भारत के खिलाफ उगला जहर