Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलSanjay Manjrekar Birthday : कभी माने जाते थे गावस्कर के उतराधिकारी, फॉम...

Sanjay Manjrekar Birthday : कभी माने जाते थे गावस्कर के उतराधिकारी, फॉम में होने के बावजूद ले लिया था संन्यास, सचिन से छतीस का आंकड़ा

Sanjay Manjrekar Birthday: 12 जुलाई यानी आज भारत के पूर्व बल्लेबाज व मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्मदिन है। 1965 में आज ही के दिन जन्में मांजरेकर 12 जुलाई 2023 को अपना 58वां बर्थडे मना रहे हैं। संजय मांजरेकर को कभी सुनील गावस्कर का उत्तराधिकारी माना जाता था क्योंकि वो पूरे दिन बैंटिंग कर सकते थे, लेकिन वह अपने करियर में वह बुलंदी हासिल नहीं कर पाए, जितना उनसे उम्मीद की गई थी। खुद संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया था कि राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की वजह से उनका करियर जल्दी खत्म हो गया।

करीब 9 घंटे तक बल्लेबाजी कर बनाया अनोखा रिकार्ड

संजय मांजरेकर को क्रिकेट अपने पिता विजय मांजरेकर से विरासत में मिली। संजय मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में 1987 में और वनडे फॉर्मेट में 1988 में डेब्यू किया था। 1992-93 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 104 रन बनाकर ये दिखा दिया कि उनके पास कितना काबिलियत है। करीब 9 घंटे बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के काफी करीब ले गए थे। उन्होंने अपने सभी टेस्ट शतक विदेशों में बनाए लेकिन फिर भी बहुत कम समय के लिए ही टीम इंडिया के लिए खेल सके। बाद में खेल छोड़ा तो कमेंट्री की दुनिया में आ गएय़। यहां काफी नाम कमाया साथ में बदनामी भी झेली। विवादित कमेंट्स के चलते खिलाड़ियों से पलटवार भी झेला।

Sanjay Manjrekar | Photo: Social Media
Sanjay Manjrekar | Photo: Social Media

सचिन से रह चुका है छतीस का आंकड़ा

संन्यास लेने के बाद संजय मांजरेकर ने 2018 में लॉन्च की अपनी आत्मकथा ‘इंपर्फेंक्ट’ में लिखा कि जब उन्होंने खेल को अलविदा कहा तब वह टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज थे और आउट ऑफ फॉर्म तो बिलकुल नहीं थे, लेकिन सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के खेल को देखकर समझ चुके थे कि अब उनका ‘समय पूरा’ हो चुका है। मांजरेकर को तकनीकी रुप से सक्षम खिलाड़ी माना जाता था। उनको उनकी तकनीक के लिए साथी खिलाड़ी उन्हें कई बार मि. परफेक्ट कहा करते थे, लेकिन सचिन तो उन्हें मि. डिफरेंट नाम दिया। एक बार दबे शब्दों में उन्होनें सचिन की आलोचना भी की थी।

उन्होंने कहा था कि सचिन जब अपने करियर के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे थे, तब कई बार उनकी वजह से टीम में गलत चीजें घट रही थीं। यह ऐसा समय था जब सचिन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन महज एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी होने की वजह से कोई भी उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बिठाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। खराब फॉर्म में रहते हुए लगातार टीम में बने रहना दूसरे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मजाक है।

Happy Birthday Sanjay Manjrekar
HBD Sanjay Manjrekar | Photo: Social Media

संजय के नाम एक विशेष कीर्तिमान

संजय मांजरेकर के नाम एक विशेष कीर्तिमान दर्ज है। वे पाकिस्तान में भारत की तरफ से पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिसंबर 1989 में लाहौर टेस्ट में हासिल की थी। संजय मांजरेकर ने करियर में 37 टेस्ट और 74 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 37.14 के औसत से कुल 2043 रन बनाए जिनमें चार शतक और 9 अर्धशतक जमाए। वनडे में उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतकों की बदौलत कुल 1994 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 147 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 10252 रन बनाए जिनमें 32 शतक और 46 अर्धशतक शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular