Sanjay Dutt-Prabhas: बाहुबली फेम एक्टर के साथ बड़ी बजट फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त, इसी साल होगी शूटिंग शुरू

0
277
Sanjay Dutt-Prabhas

Sanjay Dutt-Prabhas: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस को अपना मुरीद बना लिया है। बीते साल एक्टर को साउथ के दमदार एक्टर यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) में देखा गया था। फिल्म में एक्टर ने भले ही विलेन का रोल निभाया हो, लेकिन फिर भी उनकी एक्टिंग ने फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए थे। इस फिल्म के बाद लगातार संजय दत्त को साउथ इंडियन फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं अब खबर ये आ रही हैं कि संजय दत्त को ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ एक बड़ी बजट फिल्म का ऑफर मिला है।

Untitled design 52 1

संजय दत्त को मिला इस बड़ी फिल्म का ऑफर

‘केजीएफ 2’ की अपार सफलता के बाद से ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए संजय दत्त की डिमांड बढ़ गई है। एक के बाद एक उन्हें कई बड़ी फिल्में ऑफर हो रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने थलपति विजय की मेगा बजट फिल्म ‘लियो’ साइन की थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि संजू बाबा को प्रभास से साथ एक बड़ी बजट के फिल्म का ऑफर मिला है। हालांकि फिल्म के टाइटल और उसमें संजू बाबा के किरदार को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Untitled design 53 1

मारुति के निर्देशन में बनेगी फिल्म

आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक मारुति इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त और प्रभास अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अबतक इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है कि फिल्म में संजय दत्त का रोल नेगेटिव होगा या नही। गौरतलब है कि केजीएफ 2 में संजय दत्त ने नेगेटिव रोल निभाया था, तो इससे अधिकांश आशा यही है कि इस फिल्म में भी प्रभास के अपोजिट संजू बाबा नेगेटिव रोल में ही नजर आएंगे। हालांकि इस बात पर पक्की मुहर लगना अभी बाकी है।