South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Sanjay Dutt: फिल्म शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त, शरीर के इन हिस्सों में आई गंभीर चोट
 Sanjay Dutt: फिल्म शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त, शरीर के इन हिस्सों में आई गंभीर चोट
मनोरंजन

Sanjay Dutt: फिल्म शूटिंग के दौरान घायल हुए संजय दत्त, शरीर के इन हिस्सों में आई गंभीर चोट

by News Desk April 13, 2023

Sanjay Dutt: संजय दत्त (Sanjay Dutt) बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई दमदार फिल्में की हैं और अब साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपनी धांसू एक्टिंग का परचम लहरा चुके हैं। इन दिनों एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) की शूटिंग में लगे हुए हैं। वहीं इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शूटिंग के दौरान संजय दत्त घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट करने के दौरान एक हादसा हो गया है और एक्टर बुरी तरह घायल हो गए हैं।

292881401 580197296812550 6267235115479093893 n 3

गंभीर रूप से घायल हुए संजय दत्त

संजय दत्त इन दिनों बेगलुरु में अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ की शूटिंग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर एक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में वह विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। कहा जा रहा है कि इस हादसे में एक्टर के  हाथ, चेहरे और कोहनी पर काफी चोट लगी है। इस खबर के आने के बाद एक्टर के फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं।

312183223 918159442927150 1812044844551405018 n 1

इन फिल्मों में आएंगे नजर

संजय दत्त को आखिरी बार साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सराहना देशभर में हुई थी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त आखिरी बार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर संग उनकी फिल्म शमशेरा में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास समर्थन नहीं मिला था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त अगली बार कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी।

Share This:

Tags: entertainment news KD: The Devil KGF Chapter 2 Sanjay Dutt Sanjay Dutt Hospitalized Sanjay Dutt Injured Sanjay Dutt Upcoming Movies Shilpa Shetty
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.