Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के फैन हुए संदीप रेड्डी वंगा, बेसब्री से कर रहें है फिल्म रिलीज का इंतजार

0
440
Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानाय अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखर आम लोगों के साथ-साथ सितारें भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

HYJHHHT

संदीप रेड्डी वंगा ने की कल्कि के ट्रेलर की तारीफ

फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वंगा भी कल्कि के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। संदीप ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का तेलुगु ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म और इसके कलाकारों की खूब प्रशंसा की है। पोस्ट में निर्देशक ने लिखा, “शानदार ट्रेलर। इसे तीन बार देखा। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही नई दुनिया और एक बहुत ही नया अनुभव है।

पहले दिन का पहला शो पक्का। नाग अश्विन यह पार्टी करने का समय है ..।” इस पोस्ट में संदीप ने प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और संगीतकार संतोष नारायणन को भी टैग किया है। कल्कि 2898 एडी का महाभारत की कहानी से भी गहरा कनेक्शन है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, प्रभास भैरव के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कमल हासन नकारात्मक भूमिका में हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में बुज्जी नाम की कार भी है जो कहानी को आगे बढ़ाने अहम भूमिका निभाती दिखेगी।

RGFRFEW

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कल्कि के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि फिल्म दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी दमदार शुरुआत करेगी। प्रभास की पूरे देश में लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। साल 2017 में आई बाहुबली 2 द कनक्लूजन ने केवल हिंदी भाषा में ही 510 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।