Saturday, July 27, 2024
Homeमनोरंजनसमांथा की फिल्म 'यशोदा' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म में क्या...

समांथा की फिल्म ‘यशोदा’ इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म में क्या है खास

बी-टाउन में सेलेब्स दिवाली पार्टी मना रहें हैं। पार्टी खूब जोर शोर से चल रहा है। बॉलीवुड सितारे एक दूसरे के पार्टी में शरीक हो रहें हैं। इसी पार्टी को लेकर कई लोग सुर्खियों में हैं। साउथ की क्वीन समांथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली फिल्म ‘यशोदा’ का पोस्टर तथा एक वीडियो रिलीज़ किया है। यह वीडियो और कुछ नहीं बल्कि फिल्म का ट्रेलर है।

हालांकि फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चूका है। समांथा की ये फिल्म बेहद ही शानदार होने वाली है। यह फिल्म श्रीदेवी मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। इस फिल्म में समांथा के साथ और कई होरोइन जो समांथा की दोस्त बनी हुई है, शामिल हैं।

फिल्म में समांथा लीड रोल में हैं जहा उनकी दोस्त उन्हें चिढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ-साथ रिलीज़ डेट का भी ऐलान किया गया है। यह फिल्म 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जायेगा। जबकि 27 अक्टूबर को इसका ट्रेलर रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म में समांथा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में इन्होने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है।

समांथा के साथ इस फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पिका गणेश, दिव्या श्रीपदा और प्रियंका शर्मा भी हैं। ट्रेलर में ये सभी लोग समांथा को चिढ़ाते हुए दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि इससे पहले समांथा को फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधल (Kaathuvaakula Rendu Kaadhal) में देखा गया था। उसमे भी इन्होने बहुत ही अच्छे तरीके से अपना रोल निभाया था। इसी वजह से फिल्ममेकर का समांथा पहली पसंद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular