Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के चलते सामंथा के करियर पर लगा ब्रेक! जानें पूरा सच

0
349
Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इस समय अपने करियर के शिखर पर चल रही हैं। एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म ‘यशोदा’ को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि इस बीच उनके हेल्थ से जुड़ी कई बातें सामने आ रही है, जिससे उनके फैंस थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सामंथा इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसका इलाज वे विदेश में करा रही है। वहीं खबर यह भी है कि उनकी बिगड़ती तबीयत की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ गया हैं।

Image9 resized 2 1

क्या इंडस्ट्री से ब्रेक लें रही हैं सामंथा प्रभू?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा अभी भी राज और डीके की ‘सिटाडेल’ में काम कर रही हैं। सामंथा मायोसाइटिस बीमारी के कारण काम से कोई ब्रेक नहीं ले रही हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि अभिनेत्री पूरी तरह से ठीक होने तक फिल्मों में काम नहीं करेंगी। हालांकि, यह सच नहीं है।

 

Image8 resized 1 3

‘सिटाडेल’ में दिखेंगी एक्ट्रेस

सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड प्रोजेक्ट सिटाडेल का हिस्सा अभी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा फिल्म से बाहर नहीं हुई हैं। उन्होंने जनवरी में फिल्म की शूटिंग की डेट दी हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य के अनुसार, शूटिंग की तारीख की पुष्टि की जाएगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

 

वरुण धवन और रूसो ब्रदर्स की है फिल्म

राज और डीके के साथ सीता आर. मेनन द्वारा लिखित, ओरिजिनल स्पाई सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द स्ट्रीम होगी। रूसो ब्रदर्स ने सोशल मीडिया पर वरुण धवन की एक तस्वीर साझा कर इसके भारतीय वर्जन ऐलान कर दिया  उन्होंने यह भी पुष्टि की कि नियमित शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा गुणशेखर द्वारा निर्देशित अपनी आगामी पौराणिक फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज का इंतजार कर रही है। वहीं एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ में भी नजर आएंगी।