South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बॉलीवुड
  3. Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉक्स ऑफिस पर फिर चलेगा सलमान का जादू! इन वजहों से सुपरहिट हो सकती है फिल्म
 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉक्स ऑफिस पर फिर चलेगा सलमान का जादू! इन वजहों से सुपरहिट हो सकती है फिल्म
बॉलीवुड मनोरंजन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉक्स ऑफिस पर फिर चलेगा सलमान का जादू! इन वजहों से सुपरहिट हो सकती है फिल्म

by News Desk April 17, 2023

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म के साथ सलमान (Salman khan) लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल, जगपति बाबू सहित कई स्टार्स नजर आएंगे। मल्टी स्टारर मूवी होने की वजह से भी दर्शकों को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें है। बहरहाल पिछले समय से बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है, जिनसे लोगों को खासी उम्मीद थी। ऐसें में अब लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सलमान खान का जादू चल पाएगा या नहीं।

जानिए क्या है कारण

palak tiwari kisi ka bhai kisi ki jaan

कहा जा रहा है सलमान खान की ये फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित होगी। लोगों का मानना है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है, जिससे सलमान खान के करियर में एक नया मोड़ आएगा। आपको बता दें कि फिल्म के हिट होने के पीछे कई बड़ी वजहों को माना जा रहा है। जैसे कि-

  1. बॉलीवुड के दबंग खान (Salman khan) इस फिल्म के साथ जबरदस्त और धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ ढेर सारा मसाला भी देखने को मिलेगा।
  2. ‘किसी का भाई किसी की जान’ के हिट होने की सबसी बड़ी वजह को ये माना जा रहा है कि ये सलमान खान की हर एक फिल्म की तरह फैमिली फिल्म है, जिसे हर कोई अपने परिवार वालों के साथ देख सकता है। इस फिल्म में किसी भी तरह के आपत्तिजनक सीन नहीं हैं।
  3. इसके अलावा एक और सबसे बड़ा कारण है कि इस फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में साउथ सिनेमा का तड़का। बता दें कि साउथ एक्टर वेंकटेश सालों बाद किसी हिंदी फिल्म में काम कर रहे है। अभिनेता वेंकटेश के साथ-साथ इसमें राम चरण की भी झलक देखने को मिलेगी।
  4. अन्य और आखिरी वजह है ईद का त्योहार। माना जाता है कि सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में ईद पर ही रिलीज हुई हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म भी ईद पर कमाल कर देगी।

बहरहाल सलमान खान (Salman khan) की ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) मल्टी स्टारर फिल्म 21 अप्रैल यानि ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसे में लोगों के बीच फिल्म को लेकर खलबली मची हुई है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर पाएगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: सोशल मीडिया पर लीक हुआ ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर, फैंस बोले- ‘ब्लॉकबस्टर…’

Share This:

Tags: bollywood news entertainment news featured hindi cinema Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jan Pooja Hegde salman khan Salman Khan-Pooja Hegde
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.