South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Kick 2: विवादों के बाद एक बार फिर साथ आएंगे सलमान-साजिद! इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ
 Kick 2: विवादों के बाद एक बार फिर साथ आएंगे सलमान-साजिद! इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ
मनोरंजन

Kick 2: विवादों के बाद एक बार फिर साथ आएंगे सलमान-साजिद! इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ

by News Desk March 18, 2023

Kick 2: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस बीच अब एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि विवादों को लेकर काफी लंबे समय से अलग रहे सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं।

फिर साथ आएंगे सलमान-साजिद!

आखिरी बार साजिद नाडियाडवाला को सलमान के साथ साल 2014 में रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ में देखा गया था। इस फिल्म पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों के बीच कुछ मनमुटाव की खबरें सामने आईं थी, जिसके बाद से ही दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि लंबे समय तक चल रहे इस विवाद के बाद अब आखिरकार सलमान और साजिद एक बार फिर साथ आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और साजिद एक बार फिर एक साथ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘किक 2’ (Kick 2) में नजर आएंगे। हालांकि इस खबर की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को जरूर बढ़ा दिया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान खान इस साल अपने फैंस के लिए एक नहीं बल्कि डबल धमाका लाने वाले हैं। एक्टर बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आएंगे। एक्टर की ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं इसके अलावा सलमान खान अगली बार अपनी एक्शन धमाका फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में दिखाई देंगे, जो इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tags: entertainment news Kick Kick 2 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Sajid Nadiadwala salman khan Salman-Sajid Come Together Again Tiger 3
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.