सलमान ने अब तक इस वजह से नहीं की शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

0
637
Why Salman Khan Not Getting Married
Why Salman Khan Not Getting Married

Why Salman Khan Not Getting Married : सलमान खान आज अपना 57वा जन्मदिन मना रहें हैं। हालांकि अब भी वह कुंवारे ही है। सलमान ने बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी अभिनेत्री को डेट किया है। लेकिन कभी किसी से शादी नहीं की।

r14 15

कहा जाता है कि एक समय पर उन्होंने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को भी डेट किया था, पर उनका रिश्ता बहुत खराब मोड़ पर खत्म हुआ था। ऐश्वर्या के बाद दबंग खान ने लम्बे समय तक कैटरीना कैफ को भी डेट किया। माना जा रहा था कि सलमान, कैफ (katrina kaif) से शादी करने वाले हैं। लेकिन न जाने क्या हुआ कि दोनों के रास्ते जुदा हो गए।

r12 16

ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद सलमान ने शादी नहीं करने की कसम खाली थी। हालांकि ब्रेकअप की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण की वजह से सलमान (Salman Khan) ने शादी नहीं करने का फैसला किया है। आज हम आपको उसी कारण के बारें में बताएंगे।

संगीता ने तोड़ी थी सलमान से शादी

r13 18

r11 15

सलमान खान ने अभी तक संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ को डेट किया हैं। बता दें कि सलमान, संगीता बिजलानी (sangeeta bijlani) से शादी करना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, संगीता और सलमान की शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन किसी एक वजह से ये शादी नहीं हो पाई थी।

हालांकि संगीता के साथ शादी को लेकर सलमान ने एक बार ‘कॉफी विद करण’ के चैट शो में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, वह तो उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन संगीता (sangeeta bijlani) ने आखिरी समय पर रिश्ता तोड़ लिया था। कहा जाता है कि संगीता ने सलमान (Salman Khan) को किसी और महिला के साथ देख लिया था। इस वजह से उन्होंने (sangeeta bijlani) शादी तोड़ दी थी।

दोनों ने कबूला था सच

r15 17

सलमान का नाम अब तक कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। लेकिन भाईजान के शादी नहीं करने का कारण और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान ने पत्रकारों के सामने खुद कबूला था कि वह रेखा (Rekha) को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा, उन्होंने अब तक रेखा की वजह से ही शादी नहीं की है।

बता दें कि एक बार रेखा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार उन्होंने सलमान को उनका (Rekha) पीछा करते हुए देखा है। यहां तक की वह उनके पीछे-पीछे योगा क्लास तक जाते थे। वह जहां-जहां जाती थी, सलमान उनको फॉलो किया करते थे। हालांकि ये बात उस समय की है जब सलमान और रेखा एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे। रेखा ने एक बार भाईजान के इसी कमेंट पर कहा था कि, उन्होंने भी शायद इसी वजह से अब तक शादी नहीं की है।