Salman Khan: साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘सलमान खान बनने वाले थे दुल्हा…’

0
574
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल। सलमान के फैंस हर साल इसी उम्मीद में रहते है कि आने वाले साल में सलसान शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर एक्टर हर साल पानी फेर देते हैं।

क्या आपको पता हैं सलमान एक बार दूल्हा बनने वाले थे, लेकिन उसके बाद क्या हुआ इसकी खबर किसी को नहीं है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने सलमान की इस नहीं हुई शादी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं।

वुवुवु्व्
एक ही दिन दूल्हा बनने वाले थे साजिद और सलामन

वर्दा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘हमारी शादी वाले दिन ही सलमान भी शादी करने वाले थे। उनकी भी शादी का कार्ड छाप चुका था। जिस दिन हमारी शादी हुई वे हमें मुबारकबाद देने स्टेज पर पहुंचे और साजिद के कानों में फुसफुसा कर कुछ बातें करने लगे। मैंने अगले दिन साजिद से पूछा कि सलमान आपसे क्या कह रहे थे’।

वर्दा खान अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘साजिद ने मुझे बताया कि उन दोनों ने एक ही दिन शादी करने का फैसल लिया था, लेकिन ऐन मौके पर सलमान खान ने अपना मन बदल लिया और वे शादी से भाग खड़े हुए। वे साजिद के कान में कह रहे थे कि मैं शादी से भागकर कर आया हूं और कार पीछे खड़ी है तुम भी भाग जाओ। मुझे उनकी यह बात सुनकर काफी हंसी आई थी’।

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने पढ़े संदीप रेड्डी वंगा की तारीफों के कसीदें, बोलें- ‘3 घंटे और 25 मिनट की बनाई एक एडल्ट फिल्म’

वु्ववुी

इस में साथ काम कर रहें है साजिद और सलमान

सलमान खान के बारे में बात करते हुए वर्दा खान के पति और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी एक बार खुलासा किया था कि सलमान अपनी शादी उसी दिन करना चाहते थे जिस दिन उनके माता-पिता की शादी हुई थी, लेकिन उन्होंने शादी से चार-पांच दिन पहले मन बदल लिया था। वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं।