Bigg Boss 16: साजिद खान हुए घर से बेघर, फूट- फूटकर रोए मंडली के सदस्य

0
351
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने आखिरी चरण पर है। शो में आए दिन कोई ना कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर होता नजर आ रहा है। शो में पिछला हफ्ता काफी मुश्किलों भरा रहा। इस बार वीकेंड के वार में एक नहीं, दो नहीं कुल 3 सदस्यों ने बिग बॉस हाउस को अलविदा कह दिया। बीते हफ्ते हमने देखा कि जहां श्रिजिता डे को कम वोटों के आधार पर घर से बेघर होना पड़ा, वहीं अब्दु और साजिद को अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से बीबी हाउस को अलविदा कहना पड़ा।

बीबी हाउस में खत्म हुआ साजिद का सफर

बीते एपिसोड में बिग बॉस साजिद खान को उनके सफर से रूबरू करवाते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि बिग बॉस 16 के घर  में उनका सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था, लेकिन अब उन्हें इस शो को अलविदा कहना होगा। इसके बाद साजिद खान सभी कंटेस्टेंट्स से लड़ाई-झगड़े के लिए माफी मांगते हुए शो से बाहर हो जाते हैं। उनके घर से बाहर जाते ही सभी घरवाले उनके लिए फूट-फूटकर रोने लगते हैं। गौरतलब है कि साजिद खान बिग बॉस 16 के उन कंटेस्टेंट्स में से एक थे, जो शुरू से शो से जुड़े हुए थे। उन्होंने शो के अंदर अब्दु रोजिक के साथ मिलकर काफी मस्ती मजाक भी किया था। बिग बॉस 16 में साजिद खान ने जब एंट्री ली थी तो उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने उन्हें शो से निकालने की मांग की थी, लेकिन बिग बॉस 16 में अपने खेल और रणनीति से साजिद खान ने दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी है।

 

 साजिद के जाने से बिखर गई मंडली

साजिद के बिग बॉस के घर से जाने की वजह से उनके करीबी दोस्त निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर बेहद इमोशनल हो जाते हैं और रोते हुए साजिद से कहते हैं कि वो अभी ना जाएं। शो का ये एपिसोड ड्रामा और इमोशन से फुल रहा और साजिद खान के शो से जाने पर कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू दिखाई दिए। बिग बॉस ने साजिद की विदाई पर ये भी कहा कि साजिद ने पिछले चार सालों से खुद को घर में कैद कर रखा था लेकिन अब टाइम है कि वो फिल्म बनाएं इसलिए ये जरूरी है कि वो शो को अलविदा कहें।