RRR: ‘आरआरआर’ ने जीते 3 बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज अवॉर्ड्स, विदेशी धरती पर धूम मचा रही है फिल्म

0
379
RRR
RRR

RRR: एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ विदेशी धरती पर भी धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज के बाद देशभर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब विदशों में फिल्म अपना कमाल दिखा रही है। हाल ही में राजामौली की इस फिल्म ने 3 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और ‘आरआरआर’ ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

 

RRR ने विदेश में 3 अवॉर्ड्स जीते

आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ ने फिलाडेल्फिया फिल्म क्रिटिक्स सर्कल वार्षिक पुरस्कार में 3 अवॉर्ड अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने तीन कैटेगरी- सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ स्कोर/साउंडट्रैक में तीन अवॉर्ड अपने हासिल किए हैं। ‘आरआरआर’ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट साझा कर इस बात की जानकारी दी है और लिखा है- “3 ट्राफियां #RRRForOscars #RRRMovie के साथ हमें पुरस्कार देने के लिए धन्यवाद @PhilaFCC।” फिल्म की इस सफलता के बाद फिल्म के को-स्टार्स के साथ कई फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म के इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं।

विदेशों में धमाल मचा रही है आरआरआर

‘आरआरआर’ को देश विदेशों में सफलता और बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 1,200 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म विदेशों में भी चर्चा में  छाई हुई है। RRR 1920 के दशक पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, फिल्म में साउथ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाते नजर आ रहें हैं।  RRR को 24 मार्च 2022 को दुनिया भर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया गया था।

 

RRR ने जीते 2 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

फिल्म ने हाल ही में 28वें वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में पांच नॉमिनेशन हासिल किए थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नामांकित किया गया था। ‘आरआरआर’ ने 2 गोल्डन ग्लोब नामांकन भी अपने नाम किए हैं।  वर्ल्ड की टॉप 50 फिल्मों की लिस्ट में RRR का नंबर नौवें स्थान पर है। साउथ की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।