IPL 2023 | MI: कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, उनकी जगह ये खिलाड़ी संभालेगा कमान
IPL 2023 | MI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के आगाज में बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। 31 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच के साथ 16वें सीजन की शुरुआत होगी। आईपीएल में मुंबई सबसे सफल टीम है। उसने 5 ट्रॉफी अपने नाम की है। ये सभी ट्रॉफी रोहित के कप्तानी में आई है। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में MI की पांच जीत में से प्रत्येक उनके नेतृत्व में आई।
ये भी पढ़ें: KKR Captain: Nitish Rana बने नए कप्तान, श्रेयस अय्यर को लेकर आई बड़ी अपडेट
इसी बीच मुंबई को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार WTC फाइनल के चलते रोहित शर्मा आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार कर सकते हैं।
7 जून को ओवल में WTC का मैच
गौरतलब हो कि आईपीएल के फाइनल के ठीक 9 दिन बाद 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) लंदन के ओवल में खेला जाए। फाइनल 7 जून से शुरू होगा। हाल ही खेले गए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था जहां आखिरी मैच ड्रा हो गया था।
सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं कप्तान
खबर है कि टूर्नामेंट के फाइनल की तैयारी के लिए रोहित शर्मा आईपीएल के कुछ मैचों से ब्रेक ले सकते हैं। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा आईपीएल के कुछ मैचों में ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद सूर्यकुमार को उन्हें यह मौका मिल सकता है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ इस साल की शुरुआत में टी20I सीरीज के लिए भारत का उप-कप्तान नामित किया गया था।