Thursday, October 23, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनRARKPK : रिलीज के पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई...

RARKPK : रिलीज के पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, सिर्फ इतने करोड़ का किया कारोबार

RARKPK: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहें हैं। शक्रवार यानी बीते दिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर नजर आई है। इससे पहले ये दोनों ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे। फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है?

dfvsdewfr

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन किया इतने करोड़ कारोबार

करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से सात साल बाद डायरेक्शन में कमबैक किया है। ऐसे में इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज था। अब जब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फाइनली सिनेमाघरों में पहुंच गई है तो इसे देखने के लिए पहले दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ी। इसी के साथ फिल्म की शुरुआत ठीक रही है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणवीर की फिल्म ने पहले दिन डबल डीजिट में कमाई की हैं और इसके साथ फिल्म के ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

ffdsefrw3esa

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्टार कास्ट और कहानी

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में ज रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा की भूमिका निभाई है। वहीं आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका में हैं।

- Advertisment -
Most Popular