South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. RURKPK : रिलीज के चौथे दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने किया इतने करोड़ का कारोबार, कमाई के आंकड़ो में आई गिरावट
 RURKPK : रिलीज के चौथे दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने किया इतने करोड़ का कारोबार, कमाई के आंकड़ो में आई गिरावट
मनोरंजन

RURKPK : रिलीज के चौथे दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने किया इतने करोड़ का कारोबार, कमाई के आंकड़ो में आई गिरावट

by News Desk August 1, 2023

RURKPK: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहें हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोडी को ऑडियंस खूब पसंद रही है इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड रही है. फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही थी। ओपनिंग वीकेंड पर तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने खूब नोट छापे। चलिए यहां जानते हैं फिल्म का मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?

 

रिलीज के 4थे दिन ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ किया इतने करोड़ का कारोबार

करण जौहर ने 7 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक किया है। अपनी हर फिल्म की तरह इस फिल्म को भी करण ने काफी ग्रैंड बनाया है। इसी के साथ उनका जादू दर्शकों पर चल गया है। 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही  थी और इसने 11.1 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वीकेंड पर फिल्म को तगड़ा जंप मिला और इसने शनिवार को जहां 16.5 करोड़ का कारोबार किया तो रविवार को 16.82 फीसदी की बढ़त के साथ 18.75 करोड़ कमाए। वहीं अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है। हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 7.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म का कुल कलेक्शन अब 53.40 करोड़ रुपये हो गया है।

 

 

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्टार कास्ट

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में ज रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा की भूमिका निभाई है। वहीं आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका में हैं।

 

 

 

 

Share This:

Tags: Alia bhatt Alia Ranveer bollywood news entertainment news Entertainment News Hindi ranveer singh RARKPK RARKPK Box Office Collection RARKPK News
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.