Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रिलीज हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दमदार ट्रेलर, प्यार के रंग में रंगे नजर आए रणवीर-आलिया

0
594
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Rocky Aur Rani Ki Prem Khani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म के साथ करण डायरेक्शन की दुनिया में 7 बाद कमबैक करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में इसका सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ रिलीज किया गया। जो फैंस की टॉप सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं अब आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गाया हैं।

Was blessed with best team: Karan Johar wraps 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani'- The New Indian Express

रिलीज हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म का ट्रेलर

करण जौहर नई लव स्टोरी के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर लौट चुके हैं। बॉलीवुड स्टाइल का रोमांस एक बार फिर आपको इस फिल्म में देखने मिलेगा। कॉमेडी, रोमांस, इमोशन, स्टाइल से भरपूर यह ट्रेलर एंटरटेनमेंट का फुल डोज है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रणवीर और आलिया की लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है। हालांकि दोनों के परिवार बहुत अलग-अलग होने की वजह से दोनों फैसला लेते हैं कि तीन महीने रानी, रॉकी के घर और रॉकी, रानी के घर रहेंगे। इस दौरान दोनों के परिवार वाले उनका रिश्ता तोड़ने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर के अंत कर दोनों ब्रेकअप करते हुए भी नजर आते हैं।

Watch: Teaser out for Karan Johar's Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani starring Alia Bhatt, Ranveer Singh | Mint

फिल्म के गाने ने मचाया तहलका

कुछ समय पहले फिल्म का गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। यह गाना सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। आलिया ने भी इस गाने को लेकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह बीच किनारे इस गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही थीं। आलिया ने यह गाना अपनी बेटी राहा को जन्म देने के बाद शूट किया था। इस फिल्म को Viacom18 और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।