Riteish-Genelia: ‘इंडियन आइडल 13’ के मंच पहुंचे रितेश-जेनेलिया, ‘वेड’ के गाने पर किया रोमांटिक डांस

0
436
Riteish-Genelia
Riteish-Genelia

Riteish-Genelia: बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेड’ (Ved) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों मिलकर इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में दोनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) के मंच पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने खुब मस्ती की और अपनी अपकमिंग फिल्म वेड के गाने पर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

‘वेड’ को प्रमोट करने पहुंचे ‘इंडियन आइडल 13’

हाल ही में रितेश देशमुख अपनी वाइफ जेनेलिया के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म वेड को प्रमोट करने इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म के सॉन्ग पर डांस भी किया। बता दें कि जहां एक तरफ रितेश देशमुख इस फिल्म से अपनी डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ जेनेलिया भी इस फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। इसी के साथ दोनों एक लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर की यह फिल्म  30 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

r29 2 1

गाने की तारीफ करते हुए कही ये बात

शो के दौरान एक्टर ने अपने फिल्म के एक गाने की जमकर तारीफ की। बता दें कि उनकी फिल्म के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में रितेश ने कहा, “अजय-अतुल के साथ मेरा रिश्ता मेरी पहली फिल्म से शुरू हुई थी। पहली बार मैं फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं, इसलिए वह मेरी चॉइस हैं। बहुत अच्छा लगता है, जब फिल्म को समझने के बाद आपको एक ऐसा म्यूजिक मिलता है, जिसे सुनकर दिल कहता है कि, मुझे बस यही चाहिए था।”

r28 1 2

जेनेलिया की पहली मराठी फिल्म है ‘वेड’

रितेश के साथ जेनेलिया के लिए भी यह उनकी डेब्यू मराठी फिल्म है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ एक्ट्रेस ने एक ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं महाराष्ट्र में पैदा हुई थी। एक्टिंग शुरू करने के बाद मैंने हिंदी-तमिल-तेलुगु जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। मुझे वहां के दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब मैं अपनी मराठी फिल्म की शुरुआत रितेश के निर्देशन वाली पहली फिल्म से कर रही हूं। मराठी फिल्म में काम करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि, मैं पूरा चक्कर लगा चुकी हूं।’