Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनRishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने कसा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज, बयान को...

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने कसा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज, बयान को लेकर विवादों में धिरे एक्टर

Rishab Shetty: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर  ऋषभ शेट्टी आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऋषभ शेट्टी ने अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में एक छास जगह बनाई हैं। एक्टर की फिल्म ‘कांतारा’ ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अपने नाम का झंडा गाड़ दिया हैं और ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के  पुरस्कार से नवाजा गया हैं।

साथ ही, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। एक तरफ जहां फैंस अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वही, दूसरी तरफ अब अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री पर किए अपने कमेंट को लेकर विवादों में फंस गए हैं।

Rishab Shetty

बॉलीवुड को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुनिया भर में फिल्मों को नकारात्मक रूप में पेश करता है। ऋषभ ने आगे कहा कि वह अपने “राष्ट्र, राज्य और भाषा” को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने में विश्वास करते हैं।

एक्टर ने आगे कहा, “भारतीय फिल्में, खासकर बॉलीवुड, अक्सर भारत को नकारात्मक रूप से चित्रित करती हैं। ये फिल्में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दिखाई जाती हैं और उन्हें विशेष ध्यान मिलता है। मेरे लिए, मेरा देश, मेरा राज्य और मेरी भाषा गर्व के सोर्स हैं। मैं उन्हें दुनिया के सामने सकारात्मक रूप पेश करने में विश्वास करता हूं और यही मैं करने का प्रयास करता हूं।”

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: महिला कलाकारों को दी कंगना रनौत ने बड़ी सीख, बोलीं- ‘कोई भी खान, कुमार या कपूर आपकों….’

Rishab Shetty

2022 में रिलीज हुई थी फिल्म

कांतारा की बात करें तो यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारत के साथ फिल्म को उत्तर भारत के लोगों ने भी खूब पसंद किया था। लोककथा पर आधारित फिल्म ने टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म में ऋषभ एक विद्रोही की भूमिका में थे जो प्रकृति के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है।

- Advertisment -
Most Popular