Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRinku Singh : टीम इंडिया को मिला बेस्ट फिनिशर ! BCCI ने...

Rinku Singh : टीम इंडिया को मिला बेस्ट फिनिशर ! BCCI ने बनाया प्लान

Rinku Singh : आईपीएल में लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की लगातार चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के रुप में भारतीय टी20 टीम को एक अच्छा फिनिशर मिल गया है। कई लोग एमएस धोनी से उनकी तुलना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज में उनका बल्ला काफी तेजी से चल रहा है। वो विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए अंत के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

Rinku Singh : टीम इंडिया को मिला बेस्ट फिनिशर ! BCCI ने बनाया प्लान

ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ रिंकू सिंह का दमदार प्रदर्शन

रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने फिर एक बार इसे साबित किया। जब रिंकू बल्लेबाजी करने उतरे तब सिर्फ 14 गेंद का खेल बाकी था। रिंकू ने 9 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 344 का रहा। उन्होंने 9 में से 6 गेंद पर बाउंड्री लगाई। पहले टी20 मैच में भी उन्होनें 14 गेंद पर 22 रन नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। 20वें ओवर के अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को सीरीज में आगे कर दिया था।

क्या टीम इंडिया के लिए बेस्ट रिंकू बेस्ट फिनिशर

देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप अधिक दूर नहीं है। भारतीय टीम एक नई और युवा टीम के साथ इस वर्ल्ड कप में जाने वाली है। मुकाबले जून 2024 में होने हैं। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को अब सिर्फ 9 ही टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेलने हैं। इसके अलावा आईपीएल 2024 भी है। ऐसे में एक बढ़िया फिनिशर की तलाश अब टीम इंडिया की खत्म बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई उनके रोल को आगे भी जारी रखना चाहती है।

Rinku Singh : टीम इंडिया में सेलेक्शन होने पर खुशी से झूम उठा रिंकू सिंह का पूरा परिवार, क्रिकेटर ने बताया कैसा था घर का माहौल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular