ऑक्टोपस और इंसान के दिमाग पर हुआ शोध, अध्ययन में हुए कई रोचक खुलासे

0
503
Octopus brain study
Octopus brain study

Octopus brain study : दुनिया में कई तरह के जीव हैं, जिनकी अपनी अलग विशेषताएं हैं। हालांकि पृथ्वी पर इंसान को अब तक का सबसे जटिल जीव माना जाता हैं। धरती पर मौजूद कई जीव सामान्य से बहुत अलग दिखाई देता है। इसी में से एक है ऑक्टोपस (Octopus)। ऑक्टोपस अपने आप में बहुत विचित्र जीव है। वास्तव में ये शीर्षपाद या सेफैलोपोडा (Cephalopoda) वर्ग के वंशज हैं। अब इन पर एक नया अध्ययन किया गया। अध्ययन में पाया गया कि ऑक्टोपस के दिमाग और इंसानी दिमाग में एक अजीब समानता है।

रीढ़धारी जानवरों के दिमाग में भी है समानता

r18 1

सिस्टम्स जीवविज्ञानि निकोलस राजीविस्की की अगुआई में वैज्ञानिकों की टीम ने इस पर अध्ययन किया। ये अध्ययन मैक्स-डेलब्रूक-सेंटर फॉर मॉलीक्यूलर मेडिसिन में किया गया। इसमें पाया गया कि ऑक्टोपस, इंसान और अन्य रीढ़धारी जीवों के दिमाग में एक बहुत बड़ी समानता होती है। समानता ये है कि इंसानों की तरह ही ऑक्टोपस (Octopus) के दिमाग में तंत्रिका ऊतकों (Nerve Tissue) में सूक्ष्म आरएनए (RNA) की बड़ी मात्रा पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों ने ये अध्ययन मृत ऑक्टोपस (Octopus) के 18 नमूनों पर किया हैं।

सपने देखते है ऑक्टोपस

r19

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि ऑक्टोपस (Octopus), इंसानो की तरह सपने भी देखते हैं। हालांकि गैररीढ़धारी वाले जीवों में इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि शीर्षपाद जीवों और ऑक्टोपस (Octopus) में भी एक समानता होती हैं। इन दोनों के शरीर तेजी से अपने आरएनए (RNA) में बदलाव कर सकते है। साथ ही खुद को बहुत जल्दी वातावरण के मुताबिक ढाल सकते हैं।