दिल्ली समेत उत्तर भारत में मिली शीतलहर से राहत, तापमान में भी हुई वृद्धि

0
384
Weather Forecast
Weather Forecast

Weather Forecast : उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में आने वाले कई दिनों तक ठंड से राहत मिलने का अनुमान है। कोहरे के साथ-साथ शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलेगी। बीते दिन दिल्ली के कई इलाकों का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियत रहा था। जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियत दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियत (Weather Forecast) के आसपास रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियत रहने की संभावना हैं।

5 दिनों तक शीतलहर से मिलेगी राहत

Image resized1 5

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात को हिमालय पर पहुंच सकता है। इसलिए 20 जनवरी से 22 जनवरी के दौरान दिल्ली, पंजाब, चडीगढ़ और हरियाणा में हल्की से मध्य बारिश (Weather Forecast) हो सकती हैं। साथ ही 20 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत की कई जगहों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले 5 दिनों तक शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच तेज बारिश (Weather Forecast) होने की संभावना हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी और 24 जनवरी को ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।

फैजाबाद में रहेगी सबसे ज्यादा ठंड

Image resized2 8

उत्तर प्रदेश की कई जगहों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Weather Forecast) में भी अब धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। बीते दिन लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला में सबसे ज्यादा ठंड देखी जाएगी। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं। हालांकि कानपुर, झांसी, सुल्तानपुर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस (Weather Forecast) तक दर्ज किया जा सकता है। जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और बस्ती में 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका हैं।